Thursday, May 28, 2020

विदुर जीवन परिचय और नीतियां

विदुर हिन्दू ग्रन्थ महाभारत के केन्द्रीय पात्रों में से एक व हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री, कौरवो और पांडवो के काका थे। उनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। इसीलिए उन्हें राजा बनने का अधिकार प्राप्त नही था।लेकिन अपने बुद्धि और चातुर्य के कारण विदुर ने प्रधानमंत्री का पद प्राप्त किया। विदुर को धर्मराज का अवतार भी माना जाता है।
परम्परा से विदुर एक नीतिज्ञ के रूप में विख्यात हैं। हिन्दी नीति काव्य पर विदुर के कथनों एवं सिद्धान्तों का पर्याप्त प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। महाभारत-युद्ध को रोकने के लिए विदुर ने यत्न किये, पर सफल न रहे। विदुर धृतराष्ट्र के मन्त्री किन्तु न्यायप्रियता के कारण पांडवों के हितैषी थे। जीवन के अन्तिम क्षणों में इन्होंने वनवास ग्रहण कर लिया तथा वन में ही इनकी मृत्यु हुई। विदुर समय को देखते हुए अपने नीतियों के माध्यम से धृतराष्ट्र को समझाते रहते थे। इनकी यही  रचना 'विदुर नीति' के नाम से जानी जाती हैं।
आइए हम भी इनकी सुंदर नीतियों का अनुसरण करें..

Vidur-niti


🌼 जो विश्वास का पात्र नहीं है, उसका तो कभी विश्वास किया ही नहीं जाना चाहिए। पर जो विश्वास के योग्य है, उस पर भी अधिक विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। विश्वास से जो भय उत्पन्न होता है, वह मूल उद्देश्य का भी नाश कर डालता है।
(1)
Vidur-niti-1


🌼महात्मा विदुर कहते हैं कि जिस धन को अर्जित करने में मन तथा शरीर को क्लेश हो, धर्म का उल्लंघन करना पड़े, शत्रु के सामने अपना सिर झुकाने की बाध्यता उपस्थित हो, 
उसे प्राप्त करने का विचार ही त्याग देना श्रेयस्कर है।
(2)
Vidur-niti-2


🌼पर स्त्री का स्पर्श, पर धन का हरण, मित्रों का त्याग रूप यह तीनों दोष क्रमशः काम, लोभ,
और क्रोध से उत्पन्न होते हैं।
 (3)
Vidur-niti-3


🌼क्षमा को दोष नहीं मानना चाहिए, निश्चय ही क्षमा परम बल है। क्षमा निर्बल मनुष्यों का गुण है 
और बलवानों का क्षमा भूषण है।
 (4)
Vidur-niti-4


🌼बुद्धिमान व्यक्ति के प्रति अपराध कर कोई दूर भी चला जाए तो चैन से न बैठे, क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति की बाहें लंबी होती है और समय आने पर
 वह अपना बदला लेता है।
(5)
Vidur-niti-5


🌼 संसार के छह सुख प्रमुख है- धन प्राप्ति, हमेशा स्वस्थ रहना, वश में रहने वाले पुत्र, प्रिय भार्या, प्रिय बोलने वाली भार्या और मनोरथ पूर्ण कराने वाली विद्या- अर्थात् इन छह से संसार में सुख उपलब्ध होता है।
(6)
Vidur-niti-6


🌼काम, क्रोध और लोभ यह तीन प्रकार के नरक यानी दुखों की ओर जाने के मार्ग है। यह तीनों आत्मा का नाश करने वाले हैं, इसलिए इनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। 
(7)
Vidur-niti-7


🌼ईर्ष्या, दूसरों से घृणा करने वाला, असंतुष्ट, क्रोध करने वाला, शंकालु और पराश्रित (दूसरों पर आश्रित रहने वाले) इन छह प्रकार के व्यक्ति सदा दुखी रहते हैं।
(8)
Vidur-niti-8

🌼जो पुरुष अच्छे कर्मों और पुरुषों में विश्वास नहीं रखता, गुरुजनों में भी स्वभाव से ही शंकित रहता है। किसी का विश्वास नहीं करता, मित्रों का परित्याग करता है... 
वह पुरुष निश्चय ही अधर्मी होता है।
(9)
Vidur-niti-8


🌼जोअच्छे कर्म करता है और बुरे कर्मों से दूर रहता है, साथ ही जो ईश्वर में भरोसा रखता है और श्रद्धालु है उसके ये सद्गुण पंडित( सज्जन व्यक्ति) होने के लक्षण हैं। 
(10)

Vidur-niti-10


🌼जो अपना आदर-सम्मान होने पर खुशी से फूल नहीं उठता और अनादर होने पर क्रोधित नहीं होता तथा गंगा जी के कुण्ड के समान जिसका मन अशांत नहीं होता,
 वह ज्ञानी कहलाता है। 
(11)
Vidur-niti-11


🌼 मूढ़(मुर्ख) चित वाला नीच व्यक्ति बिना बुलाए ही अंदर चला आता है, बिना पूछे ही बोलने लगता है तथा जो विश्वास करने योग्य नहीं हैं उन पर भी विश्वास कर लेता है।
(12) 
Vidur-niti-12


🌼जो बहुत धन, विद्या तथा ऐश्वर्य को पाकर भी इठलाता नहीं, वह पंडित(ज्ञानी) कहलाता है।
(13)

Vidur-niti-14

🌼  मनुष्य अकेला पाप करता है और बहुत से लोग उसका आनंद उठाते हैं। आनंद उठाने वाले तो बच जाते हैं पर पाप करने वाला दोष का भागी होता है। 
(14)
Vidur-niti-14


🌼किसी धनुर्धर वीर के द्वारा छोड़ा हुआ बाण संभव है किसी एक को भी मारे या न मारे, मगर बुद्धिमान द्वारा प्रयुक्त की हुई बुद्धि राजा के साथ-साथ सम्पूर्ण राष्ट्र का विनाश कर सकती है। 
(15)
Vidur-niti-15


🌼 जैसे समुद्र के पार जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है उसी प्रकार स्वर्ग के लिए सत्य ही एकमात्र सीढ़ी है, 
कुछ और नहीं। 
 (16)
Vidur-niti-16


🌼 केवल धर्म ही परम कल्याणकारक है, एकमात्र क्षमा ही शांति का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। एक विद्या ही परम संतोष देने वाली है और एकमात्र अहिंसा ही सुख देने वाली है।
(17)
Vidur-niti-17


🌼 ये दो प्रकार के पुरुष स्वर्ग के भी ऊपर स्थान पाते हैं- शक्तिशाली होने पर भी क्षमा करने वाला 
और निर्धन होने पर भी दान देने वाला।
(18)
Vidur-niti-18
विदुर नीति

🌼काम, क्रोध और लोभ ये आत्मा का नाश करने वाले नरक के तीन दरवाजे हैं, 
अत: इन तीनों को त्याग देना चाहिए।
(19)
Vidur-niti-19


🌼पिता, माता, अग्नि, आत्मा और गुरु-मनुष्य को इन पांच की बड़े यत्न से सेवा करनी चाहिए।
(20)
Vidur-niti-20

🌼

 

Friday, May 15, 2020

20+ Best Father Quotes In Hindi

Papa-quotes-image
Love you Papa❤️

‘उस पिता का कभी अपमान मत करना,
 जिसने दिन-रात काम किया
 ताकि आपके सपने पूरे हो सकें।‘
*
 
Papa-quotes-hindi-image
‘सर पर पापा का हाथ,
किसी खज़ाने से कम नही।‘
*
Papa-quote-image-hindi

 
#RESPECT YOUR FATHER
क्योंकि आपको पता भी नही होता,
आपकी जरूरते पूरी करने के लिए,
एक पिता क्या कुछ कर जाता है।
*
Best-father-dad-Papa-quote-image-hindi
 

पिता नींम के पेड़ जैसा होता है,
जिसके पत्ते भले ही कड़वे सही,
मगर हमेशा ठंडी छाँव  देते हैं।
*

father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 

पिता डरता नही है मौत से,
उसे फिक्र इस बात की होती है कि
मेरे बाद मेरे बच्चो का क्या होगा..
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image
 
‘ज़िन्दगी जीने के लिए पापा की दौलत नही,
पापा का साया ही काफी है।‘
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image


जताते भी नही पर प्यार बेसुमार करते है,
‘मेरे पापा’
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
शोहरत भी मिलेगी,दौलत भी मिलेगी,
करते रहना सेवा माँ-बाप की,
रहमत भी मिलेंगी, ज़न्नत भी मिलेंगी।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
‘ PAPA के नाम से जाने जाते है,
बस इसी बात का घमंड है।
*
Best-father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi


दुनिया मे सिर्फ पापा ही है,
जो चाहते है, मेरे बच्चे
मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो।
*
 
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
‘वक़्त बीतने के बाद समझ आता है,
पापा की हर बात सही कहा करते थे।‘
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
‘जो मांगू दे दिया कर ए ज़िन्दगी,
कभी तो मेरे पापा जैसी बन कर दिखा।‘
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
नसीब वाले हैं वो,
जिनके सर पर अपने पापा का हाथ है।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
ख़ुदा से कम नही है, ओहदा उस बाप का,
जिसने कितनी ही ख्वाहिश कुर्बान कर दीं,
अपनी औलाद की खुशियों के लिए।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
जाने कितने दुखः कमाता है, वो पिता
बच्चों की खुशियां खरीदने के लिए।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
Love You Papa ❤️
 
वो इंसान ‘पापा’ही है,
जिसके साये में बेटियां राज़ करती हैं।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 

‘बेटीयों के लिए PAPA क्या है,
ये सिर्फ बेटियाँ ही जानती हैं।‘
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
हर बेटी के लिए वह पल बहुत खूबसूरत होता है,जब उसके पापा कहते “तू मेरी बेटी नही बेटा है”
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
हर बात पर ज़िद्द, हर बात पर नखरें,
अपने पापा के घर पर ही पूरी होती हैं।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
‘वक़्त के साथ सब बदलता है,
लेकिन माँ-बाप का प्यार वक़्त का मोहताज नहीं।‘

*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
मुझे रख दिया छाँव में,
खुद चलते रहे धूप में,
मैंने देखा है अपने पापा को
फ़रिश्ते के रूप में।
*
father-dad-Papa-पापा-पिता-quote-image-हिंदी-hindi
 
लोग कहते हैं,
किसी के जाने से दुनिया नही रुकती,
लेकिन यह कोई नही जानता,
लाखों लोग मिल जाए फिर भी
पापा की कमी पूरी नही हो सकती।

 *

Tuesday, May 12, 2020

Attitude and Cute Status Image For Girls.





Best attitude status image and quotes for facebook/instagram/whatsapp.
👌

Status-images
😎

Ladkiyan jispe sbse jyada trust krti hai,
Nakhre bhi use hi dikhati hai😎



girl_status_images

🌹
Kabhi udas na hona
Kyoki
Mai tumhare hotho par,
Humesha muskan dekhna chahti noon.

Best-status-for-watsapp-image

🌹
Kuch log asal me apke dost nhi hotel,
Bas wo apke dushman hone ka risk nhi Lena chahte.. 

Dost-vs-dushman-quote-image

🌹
Batein jaruri hai rishton mein,
Wrna rishta to rehta hain,
Usme jaan nhi rehti..

🌹
Jannu! Har bat pr muh fula lete ho,
Pichle janm me gubbare the kya..?😉😉

Janu-sorry-image-quote


🌹
बेटीयों के लिए PAPA क्या है,
ये सिर्फ बेटियाँ ही जानती हैं।'

Papa-beti_quote

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः ।। 


Women-girls-quote-in-hindi-sanskrit